26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के आवास पर दिया धरना

हिसार, 27 दिसंबर (वार्ता) कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने आज हिसार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर धरना दिया।
कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ गुप्ता से कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों का समर्थन न करने वाले सभी विधायकों का घेराव किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय बूरा ने कहा कि किसान पिछले एक महीने से भयंकर ठंड में खुले आसमान के नीचे शांतिपूर्वक आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा नीत सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की बजाय मामले को लंबा खींच रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles