26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अज्ञात कारणों के चलते जयपुर में बड़ी चौपड़ पर लगी भीषण आग

जयपुर 27 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर मेट्रो स्टेशन के पास आज दोपहर अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की सबसे व्यस्त जगह पर अचानक आग लग जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन के पास खाली जगह पर सफाई के दौरान दीवार के पास कचरा इकट्‌ठा कर उसे जलाया जा रहा था कि अचानक दीवार पर लगे केमिकल पेंट ने आग पकड़ ली। इसके बाद तेजी से आग की लपटें ऊपर तक उठी। इससे बड़ी चौपड़ पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि आग ने बड़ा रुप धारण नहीं किया और इससे किसी के हताहत एवं नुकसान की खबर नहीं हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles