26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः कोरोना की जद में मोतों का सिलसिला लगातार जारी

मुजफ्फरनगर, 27 दिसंबर (बु.)। कोरोना का कहर जनपद में तमाम प्रयासों के बाद बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमण के गिरते उठते ग्राफ के बीच जहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो वहीं मौत का क्रम भी जारी है। जनपद में बीते दिवस तक मौत का सरकारी आंकड़ा 100 पूरे कर चुका है जबकि अपुष्ट आंकड़ों की मानें तो जिले में कई दर्जन लोग कोरोना संक्रमण की जद में आने के बाद स्वस्थ होने अथवा इससे पूर्व ही दम तोड़ चुके हैं लेकिन उनकी पुष्टि जिला प्रशासन करने को तैयार नहीं है। दिसंबर माह की बात करें तो जनपद में आधा दर्जन से अधिक परिवारों के व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के साथ राजनैतिक दलों में कोरोना संक्रमण के प्रकोप में आने से कई घरों के चिराग समय से पहले ही बुझ चुके हैं हालांकि जिला प्रशासन इन मौतों को अन्य कारणों की बात बताकर अपना पल्ला झाड़ रहा है लेकिन मौतों का क्रम संक्रमण के चलते लगातार जारी है। शनिवार को भी ऐसे ही मौत ने फिर से लोगों को दहला दिया हालांकि अभी जिला प्रशासन की भी मौत की पुष्टि कोरोना से नहीं कर रहा है लेकिन डीएवी इंटर कॉलेज के एक लिपिक की कोरोना से मौत होने की देर रात तक चर्चा जारी रही। जिसकी किसी भी स्तर पर पुष्टि नहीं हो सकी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles