मुजफ्फरनगर, 26 दिसंबर (बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां आज थाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोतवाली नगर और सिविल लाइन पर जन समस्याओं को पूर्ण रूप से सुनते हुए उनके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने थाना सिविल लाइन पर जन समस्याओं को सुना और सभी की समस्या सुनने के बाद उनका पूर्ण रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।



