19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

वीडियो- मुजफ्फरनगरः दवा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर, 26 दिसंबर (बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट होने से दवा फैक्टरी धराशाई हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| यह हादसा जिलाधिकारी आवास के ठीक पीछे लंबे समय से रिहायसी कॉलोनी में चल रही दवा फैक्ट्री में हुआ है।ब्लास्ट होने पर चंद मिनटों में ही दवा फैक्ट्री की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह इधर-उधर बिखर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अग्निशमन विभाग की चेतावनी के बिना ही व्यस्त इलाके में काफी लंबे समय से चल रही थी। वहीं अब सोचने वाली बात यह है कि अगर इस दौरान कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles