19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कौशांबीः प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने किया आत्मदाह

कौशांबी 26 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी के सैनी इलाके के सिराथू कस्बे की एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार होने पर स्वयं को आग के हवाले कर दिया था जिसकी आज तड़के प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिराथू कस्बा की गुलनूर दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी ।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के अनुसार पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। पिछले गुरुवार को प्रेमी द्वारा युवती के साथ विवाह करने से इंकार कर देने पर युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लिया था जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी ।
गुलनूर को उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज तड़के उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles