कासगंज 26 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कासगंज के आगरा बरेली मार्ग पर आज तड़के एक कार ईट के चट्टे से टकरा गई जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये । पुलिस ने यहां कहा कि घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । बारात से वापस लौट रहे बारातियों की ब्रीजा गाड़ी कोहरे के कारण दृश्टया कम होने के कारण ईंटों के चट्ठे से टकरा गई जिसमें शादी से वापस मैनपुरी जा रहे तीन बारातियों की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये । कासगंज के सोरों में मुन्ने मियाँ की लडकी यासमीन नाज की बारात सोरो लहरा रोड निवासी रिजाजउद्दीन के लडके सलमान की बारात आई थी। बाराती अपनी ब्रेजा गाडी से वापस मैनपुरी जा रहे थे। तभी आगरा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार और कोहरे की बजह से गाड़ी मारूति सुजुकी एजेंसी के निकट रोड किनारे रखी ईटो के चट्ठे से टकरा गई ।



