मुजफ्फरनगर, 26 दिसंबर (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में आज सुबह से ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस का जमकर चाबुक चला। यातायात पुलिस ने आज दिन निकलते ही ई-रिक्शा चालकों का धर-पकड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के शिव चौक, मीनाक्षी चौक पर पुलिस ने रिक्शा चालकों पर कार्यवाही की गई। कर्रावाई के दौरान पुलिस द्वारा सैकड़ों ई-रिक्शाओं को अपने कब्जे में ले लिया और ई-रिक्शा चालकों से शपथ पत्र लेकर उन्हे शिवचौक पर ना जाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आपको बता दे की नगर के व्यस्त इलाके जैसे शिव चौक, मीनाक्षी चौक, भगत सिंह रोड आदि पर ई-रिक्शा की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती थी। जाम के कारण आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए करीब 2 वर्ष पूर्व यातायात पुलिस द्वारा नगर के मीनाक्षी चौक से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित किया गया था और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रावाई की गई थी। जिसके चलते ई-रिक्शा चालकों ने कई माह तक पुलिस के आदेश का पालन किया लेकिन कुछ माह पश्चात यातायात पुलिस द्वारा कर्रावाई ना करने पर फिर से इन व्यस्त इलाकों में ई-रिक्शा का आवागमन शुरू हो गया था। जिसके चलते आज फिर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में ई-रिक्शा चालकों पर कड़ी कार्रावाई की गई और उन्हे हिदायत देकर छोड़ दिया गया।




