19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः निलंबित डीआईजी अरविंद सेन को किया भगोड़ा घोषित

लखनऊ 25 दिसम्बर (वार्ता) पशुधन घोटाले में फरार चल रहे निलंबित पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सेन को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज ने भगोड़ा घोषित कर दिया है और उनके घर के कुर्की के आदेश दिये हैं ।
इससे दो दिन पहले महोबा के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था ताकि वो विदेश नहीं भाग सकें ।विशेष जज संदीप गुप्ता ने पशुधन घोटाले के एक और आरोपी अमित मिश्रा के खिलाफ भी ऐसा ही आदेश कल जारी किया । उन्होंने मामले में आरोपी सिपाही दिलबहार यादव की आवाज का नमूना लेने का भी आदेश दिया । उन्होंने कहा कि सिपाही यदि अपनी इच्छा से आवाज का नमूना देता है तो उसे रिकार्ड किया जाये । इस मामले की जांच कर रही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव ने पिछले 16 दिसम्बर को विशेष जज की अदालत में दो अलग अलग अर्जी दी थी जिसमें अरविंद सेन तथा अमित मिश्रा के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने का आदेश जारी करने तथा सिपाही के आवाज का नमूना लेने का आग्रह किया था । जांच अधिकारी ने कहा था कि दोनों को गिरफ्तार करने के लिये कई बार छापा मारा गया लेकिन दोनों फरार चल रहे हैं । लिहाजा दाेनों की संपत्ति कुर्क करना बहुत जरूरी है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles