19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जम्मू में अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू, 25 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए यहां नारायण क्षेत्र से हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि कश्मीर के एक व्यक्ति को गुरुवार देर रात नरवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles