19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

उदयपुरः पत्नी एवं चार बच्चों की हत्या के बाद युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

उदयपुर 25 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी और चार बच्चों की हत्या कर खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रोबिया गांव में लोगों ने पेड़ पर लटकते हुए व्यक्ति का शव देखने के बाद घटना का पता चला। आज सुबह घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई सहित आला अधिकारियों का जाब्ता भी मौके पर गया हैं।
घटना गुरुवार रात की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति रणजीत का रात को पत्नी से झगड़ा भी हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles