मुजफ्फरनगर, 25 दिसंबर (बु.)। यूपी सरकार ने कोर्ट में अर्जी देकर मुजफ्फरनगर दंगों में बीजेपी के 3 विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी के लोगों के ऊपर राजनैतिक द्वेष की भावना से दर्ज मुकदमे वापस होने के साथ ही सभी विपक्षी पार्टियों के लोगों पर भी ऐसे दर्ज मुकदमे भी वापस होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएसपी की यही मांग है।



