मुजफ्फरनगर, 25 दिसंबर (बु.)।हमेशा सुर्खियों में रहने वाले खतौली विधायक एक बार फिर चर्चाओं में आते दिखाई दिए। हुआ यूं कि खतौली विधायक विक्रम सैनी ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्टर लगा रखा है जिसमें अमित शाह सारथी बने हैं और मोदी उनके पीछे बैठकर अमित शाह को कह रहे हैं कि रथ को बंगाल की ओर ले चलो पार्थ ताड़का वध का समय आ गया है। उक्त फेसबुक को जब लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा तो उनका बयान लेने के लिए पत्रकार पहुंच गए तो अपने बयान में खतौली विधायक विक्रम सैनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि इसमें गलत क्या है। मेरे कार्यकर्ता ने मेरी फेसबुक पर उक्त स्लोगन लगा दिया और वास्तव में बंगाल की स्थिति ऐसी ही है हमारे मुख्यमंत्री योगी के शासन में लोग खुशहाल है और ममता के शासन से लोग त्रस्त है। उनसे पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि जैसा कि फेसबुक पर लगे पोस्टर में ताड़का दिखाई गई है ऐसा ही रोल बंगाल में ममता दीदी कहीं जाने वाली मुख्यमंत्री का है उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मारने की बात पर कहा कि कार्यकर्ता शहीद हो रहे हैं और बंगाल की जनता भी ममता से बेहद परेशान है।



