19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः क्रिसमस ट्री व सांटा क्लॉज से सजे बाजार

मुजफ्फरनगर, 25 दिसंबर (बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां नगर में प्रमुख गिफ्ट वह दुकानों पर सांटा क्लॉज व क्रिसमस ट्री सजे दिखाई दिए। हालांकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष दुकानदार इस त्योहार पर भी निराश नजर आए। दुकानदारों का कहना था कि जिस तरह से हर साल सांटा क्लॉज़ की ड्रेस एवं क्रिसमस ट्री बिका करते थे उस तरह की बिक्री कोरोना संक्रमण के चलते नहीं होती दिखाई थी। दुकानदारों का तर्क था कि हर वर्ष स्कूल खुले रहने के कारण स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य जोर शोर से स्कूलों में इस पर्व को मनवाया करते थे। उसी के चलते अभिभावक नन्हे बच्चों को सांटा क्लॉज बनाने के लिए उनकी वेशभूषा व अन्य कई प्रकार के सामानों की खरीदारी किया करते थे इस। बार बाजार तो सजे लेकिन वैसा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा जैसा कि हर बार देखने को मिलता है। बाजारों में युवक व युवतियां थोड़ी बहुत खरीदारी अवश्य करते दिखाई दिए।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles