19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः सज गए चर्च, सिर्फ सदस्यों को ही मिलेगा प्रवेश

मुजफ्फरनगर, 25 दिसंबर (बु.)। क्रिसमस से 1 दिन पहले चर्च में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। मगर चर्च के बाहर लगे पोस्टरों ने चर्च में जाने वालों को निराश कर दिया। चर्च संचालकों ने पोस्टर पर सिर्फ चर्च के सदस्यों को प्रवेश की अनुमति दी है। ज्ञात रहे कि हर वर्ष चर्च के बाहर सभी धर्मों के लोगों की लंबी-लंबी लाइनें ईसाइयों के ईश्वर यीशु के दर्शन हेतु दिखाई पड़ती थी। गुरुवार को टाउन हॉल के निकट स्थित चर्च पूरी तरह से सजा दिखाई दिया। जिसमें चर्च की बिल्डिंग पर खूबसूरत लाइट में प्रभु यीशु से जुड़ी तस्वीर में अन्य सामग्रियां दिखाई दी। चर्च में सैंटा क्लॉस का पुतला भी नजर आया मगर चर्च के बाहर लगे एक बोर्ड ने उन सभी लोगों को निराश कर दिया जो ईसाई धर्म से नहीं जुड़े थे क्योंकि चर्च के बाहर लगे बोर्ड पर साफ लिखा था कि चर्च में सिर्फ उनके सदस्यों को ही प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी ओर कोरोना काल के चलते चर्च में भीड़ जुटाने के उद्देश्य से सभी पोस्टर लगे दिखाए दिए। थाना सिविल लाइन के सामने स्थित चर्च में भी विशेष साज सज्जा नहीं दिखाई दी। अब देखना यह होगा कि हर वर्ष की भांति चर्च में भीड़ दिखाई देती है अथवा ईसाई धर्म के लोगों को ही चर्च में प्रवेश कराया जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles