19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

वाराणसीः कांग्रेस की ओर से 2022 में प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी उत्‍तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा, पढ़िए पूरी खबर

वाराणसी, 24 दिसंबर (बु.)। उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में प्रस्‍तावित है, इसके लिए कांग्रेस में शीर्ष स्‍तर से प्रयास अभी से शुरू है। वहीं दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रियंका गांधी को उतारने को लेकर जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं और लंबे समय से पूर्वांचल में कांग्रेस की ओर से संघर्षोंं के तौर पर एकमात्र चेहरा बनकर उभरी हैं। ऐसे में उनको सीएम के तौर पर पेश करने की चर्चा रही और जौनपुर जिले में बुधवार को उनको सीएम पद का प्रत्‍याशी बताए जाने के बाद सियासी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े और प्रदेश सचिव सरिता पटेल का आगमन मंगलवार की देर शाम शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुआ। इस दौरान उन्होंने शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान पर चर्चा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए पार्टी स्‍तर से तैयारियों के क्रम में ही जौनपुर जिले में आयोजन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग संपर्क किया जा रहा है। रात तक जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया। वहीं कांग्रेस की यह टीम पूर्वांचल के अन्‍य जिलों में भी जाकर जमीनी हकीकत की पड़ताल कर रिपोर्ट शीर्ष पदाधिकारियों को देगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles