19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः जमानत पर रिहा हुए आरोपी को कार सवार अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

मुजफ्फरनगर, 23 दिसंबर (बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां देवबंद के बीजेपी नेता के हत्यारे और उसके भाई को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दरअसल पूरा मामला जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द झाल का है। जहां देवबंद के बीजेपी के नेता के हत्यारे को कोर्ट जाते समय कार सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत के चलते घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी घायल जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। वहीं कोर्ट जाते समय कार सवार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जां-पड़ताल कर रही है।

 

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles