19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अलीगढ़ः प्रेम विवाह करने वाली युवती ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका, पढ़िए पूरी खबर

अलीगढ़, 23 दिसम्बर (बु.)। मथुरा की युवती ने एसएसपी को शिकायत देकर ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। युवती का आरोप है कि स्वजन प्रेम विवाह से खफा हैं। वे लोग भरोसे में लेकर घर ले गए थे, जहां भूखा-प्यासा रखा और मारपीट भी की। जैसे तैसे बन्नादेवी क्षेत्र स्थित ससुराल में आई। मथुरा के थाना जमुनापार की स्वेज फार्म तिवारीपुरम  निवासी कीर्ति का कहना है कि पांच सितंबर 2020 को बन्नादेवी क्षेत्र के चूहरपुर निवासी अभिषेक के साथ मथुरा की कोर्ट में शादी कर ली थी। तब से दोनों अलीगढ़ में साथ रहने लगे। 13 दिसंबर को कीर्ति के भाई, पिता व बुआ ससुराल आए और ये कहकर साथ ले गए कि एक सप्ताह में वापस भेज देंगे। आरोप है कि घर जाते ही ससुरालीजन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर कीर्ति के साथ भूखा-प्यासा रखकर मारपीट की गई। योजना बनाने लगे कि कीर्ति व उसके पति को मार देंगे और लाश गायब कर देंगे। कीर्ति को इसका पता चला तो 21 दिसंबर को वह जान बचाकर अपनी ससुराल आ गई। एसएसपी ने थाना बन्नादेवी पुलिस को जांच के निर्देश दिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles