19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

आगराः उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम पर पड़ी मौसम की मार, पढ़िए पूरी खबर

आगरा, 23 दिसम्बर (बु.)। मौसम लगातार रंग बदल रहा है। उसका असर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम पर भी पड़ा। विजिबिलिटी मानक अनुसार न होने से लखनऊ से उनका राजकीय विमान आगरा नही आ सका। लगातार उनके कार्यक्रम में संशोधन हुआ। बाद में उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस पर आला अफसर इंतजार करते रहे पर जब उन्हें पता चला कि कार्यक्रम निरस्त हो गया है तो वह वापस आ गए। उप मुख्यमंत्री को बुधवार को करीब साढ़े चार घंटे आगरा रहना था। सुबह से ही उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। यह खेरिया एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक चला। उनके बैठक उपरांत आगरा मेट्रो के निर्माण का भी निरीक्षण करना था पर ऐसा नही हो सका। काफी देर तक यहां इंतजार होता रहा। हर बार यही कहा गया कि आधा घंटे से विलंब से आएंगे। इसके बाद फिर आधा घंटा बढ़ा दिया जाता रहा। अंत में दोपहर करीब एक बजे डीएम आगरा प्रभु एन सिंह ने डिप्‍टी सीएम के न आने की सूचना जारी की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles