19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः किसान दिवस पर आखिर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 23 दिसंबर (बु.)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के 118 वें जन्मदिवस पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा। कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाने वालों को आज किसानों की खुशहाली बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। सीएम योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में किए कार्यों को गिनाते हुए किसानों के कल्याण हेतु कार्य करते रहने के संकल्प को दोहराया। राजधानी लखनऊ में किसान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार किसानों की लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही है। प्रदेश के किसानों को ट्रैक्टर प्रदान किए जा रहे हैं। 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को स्थापित करने का संकल्प पूरा किया है। प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़ा गया है। झांसी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय शुरू हुआ है। बीएचयू के कृषि संकाय को किसानों से जोड़ा गया है। 89 कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles