19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः ओमेगा सेकी मोबिलिटी कोरोना वैक्सीन के लिए बनायेगी कोल्ड स्टोरेज

नयी दिल्ली 22 दिसंबर (वार्ता)एंग्लियन ओमेगा समूह की कम्पनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड कोविड 19 की रोकथाम और छोटे शहरों में बड़े पैमाने पर लोगों तक आसानी से कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाने के उद्देश्य से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में कोल्ड स्टोरेज बनाने की घोषणा की है। कंपनी के अध्यक्ष उदय नारंग ने आज यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि इसके लिए उनकी कंपनी ने दुनियाभर में बस एयर-कंडीशनिंग और ट्रांसपोर्ट रेफ्रिजरेशन सिस्टम की सर्वश्रेष्ठ कम्पनी ट्रांसपोर्ट एयर-कंडिशनिंग एण्ड रेफ्रिजरेशन – ट्रांस एसीएनआर से साझेदारी की है। साथ ही लिथियम आयन बैटरी चालित रेफ्रिजरेटेड कंटेनर युक्त इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिल कर काम करने करार भी किया है। उन्होंने कहा कि करार की शुरुआत में दोनों पक्षों ने मिल कर काम करने के लिए कई प्रोजेक्ट की पहचान की है, जैसे इलेक्ट्रिक-थ्री व्हीलर ‘रेज़’ के लिए रेफ्रिजरेटेड यूनिट और इंसुलेटेड बॉक्स के प्रोटोटाइप का डिजाइन, विकास और निर्माण कार्य आदि शामिल

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles