19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः केंद्र शासित प्रदेशों में घटे कोरोना के सक्रिय मामले, पढ़िए पूरी खबर

नयी दिल्ली 22 दिसंबर (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन राज्यों ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम को छोड़ शेष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में 51, असम में पांच और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के दो सक्रिय मामले बढ़े हैं जबकि शेष हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामले कम हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 75 हजार से अधिक हो गयी है। वहीं 96,36,487 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले लगातार घटते हुए दो लाख 92 हजार 518 रह गये हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 146,111 हो गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles