17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार पंद्रहवें दिन भी रहे स्थिर

नयी दिल्ली, 22 दिसम्बर (वार्ता) कोरोना वैक्सीन की सकारात्मक रिपोर्टों के बीच ब्रिटेन में नये वायरस के फैलने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख है हालांकि देश में तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को लगातार पंद्रहवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपये और डीजल का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। सात दिसम्बर तक लगातार छह दिन में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles