17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः सेवा समाप्त करने पर महिला कर्मचारी को आया अटैक, सफाई कर्मचारियों ने लगाया जाम

मेरठ, 22 दिसंबर (बु.)। मेरठ में सेवा समाप्ति की कार्रवाई से आउटसोर्सिंग महिला सफाई कर्मचारी को मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ गया। स्‍वजन ने उसे फौरन ईव्ज चौराहे पर एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे गुस्सांए सफाई कर्मचारी नेताओं की अगुवाई में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने ईव्ज चौराहे पर चक्काजाम कर शहर की सफाई ठप कर दी। रास्ता जाम होने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने सफाई कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन सफाई कर्मचारी सेवा समाप्ति की कार्रवाई वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।शहर में वार्ड 47 में पदस्थ आउटसोर्सिंग महिला सफाई कर्मी निशा पुत्री मंगू समेत 12 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों को 18 दिसम्बर को अपने ड्यूटी क्षेत्र से अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त मनीष बंसल ने उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद महिला सफाई कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई है। ईव्ज चौराहे पर चक्का जाम के दौरान सफाई कर्मचारी नेता कैलास चंदोला, विनेश विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में मौजूद सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि नगर आयुक्त की कार्रवाई से महिला सफाई कर्मचारी को झटका लगा। जिससे मंगलवार की सुबह छह बजे उसे हार्टअटैक आ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles