गोरखपुर, 22 दिसंबर (बु.)। गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गांव मझवलिया में कमरे में अंगीठी पर कोयला जलाकर एक ही कमरे में तीन बहनें सो गईं। रात में अंगीठी के धुएं से कमरे का अक्सीजन खत्म हो गया। जिससे तीन में से दो बहनों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। उसे एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है गांव में अवधेश प्रसाद की तीन पुत्रियां 20 वर्षीय प्रतिमा, 18 वर्षीय अंतिमा व 17 वर्षीया निधि रविवार की रात एक कमरे में कोयले की अंगेठी जलाकर सो गयीं। कमरे में खिड़की व रोशनदान न होने से रात में आक्सीजन खत्म होने और अंगीठी के गैस के चलते कमरे में जहरीली गैस उत्पन्न हो गयी। इसके कारण दो बहनों अंतिमा व निधि की मौत हो गई।प्रतिमा का बड़हलगंज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां वह जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रही है। पिता अवधेश ने बताया कि रविवार की रात में तीनों बेटियां भोजन कर कमरे में सो गयीं। सोमवार की सुबह जगाने पर कोई आवाज नहीं आयी तब लोहे के राड से दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर तीनों बहनें अचेत मिलीं। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।



