17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

शामली में गन्ना पर्यवेक्षक की मीटिंग में दो पक्षों में झगड़ा और फायरिंग, दो की मौत

शामली। शनिवार को गन्ना पर्यवेक्षक की मीटिंग में उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जिस समय वहाँ राहुल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या से पहले दबंगो ने गन्ना पर्यवेक्षक की पिटाई भी की थी। वही मीटिंग के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुए झगड़े में दोनों ओर से जमकर गोलियां चली है। जिसमें दो युवकों को गोली लगी है। वही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि दूसरे युवक की हॉस्पिटल ले जाते समय बीच रहते में मौत हो गयी है। वही गोली चलाने वाला युवक कर्मवीर ग्राम पंचायत चुनाव का भावी उम्मीदवार बताया जा रहा है। वही एसपी सुकीर्ति माधव ने आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव का कहना है कि गांव खद्रावली में मीटिंग को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की गई थी। वही इस घटना में गोली लगने से राहुल नाम के युवक की मौत हो गई है। जबकि कर्मवीर नाम का युवक घटना में घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वही पुलिस टीम का गठन किया गया है और आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है। एसपी से बात करने के बाद घायल कर्मवीर ने हायर सेंटर जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles