17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अंकित निकला अदनान, प्रशासन की जांच में खुली झूठ की पोल। 

  • बालक को मेरठ सुधार गृह में दाखिल करने पर खुली पूरी परतें, माता और पिता कर चुके हैं दूसरी शादी 
  • बालक ने अपनी पहचान छिपाने को गढ़ दी नई कहानी 
  • मेरठ से भागकर मुजफ्फरनगर आया था अदनान 
  • जून 2019 से लेकर सितंबर तक मेरठ जिले में रह चुका है

स्वान के साथ सोते हुए बच्चे का फोटो वायरल होने का मामला


शिव चौक पर स्वान के साथ सोते हुए बालक का फोटो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रशासन की जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि बालक का असली नाम अदनान था। उसने खुद को सही साबित करने के लिए एक नई कहानी बनाई थी। अदनान पहले भी मेरठ के बाल सुधार गृह में रह चुका था, उसके माता-पिता पहले ही मनमुटाव के चलते दूसरी शादी कर चुके हैं। प्रशासन अब अदनान के पिता की तलाश में जुट गया है ताकि अदनान का भविष्य तय हो सके। 
 
शहर कोतवाली में शिव चौक पर 10 वर्षीय बालक अंकित का सवान के साथ सोते हुए फोटो वायरल होने के मामले में प्रशासन द्वारा कई दिन की भागदौड़ के बाद पूरी परतें खोलने में कामयाब रहा है। मीडिया के सामने बालक ने खुद का नाम अंकित बताते हुए मां के छोड़ने और पिता के जेल जाने की बात कही थी, प्रशासन ने उस पर विश्वास करते हुए अंकित को स्कूल में एडमिशन कराने का निर्णय लिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने अंकित को मेरठ स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया, बाल संप्रेक्षण गृह से आने के बाद अंकित उर्फ़ अदनान का पूरा सच सामने आ गया। 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अंकित का असली नाम अदनान है उसके माँ ने दूसरी शादी कर ली थी और बाप ने भी दूसरी शादी कर ली थी। मां और बाप के अलग होने के बाद जून 2019 से लेकर सितंबर तक अदनान बाल सुधार गृह में रहा, बाद में अदनान को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया था। कुछ समय पहले अदनान बिना बताए मुजफ्फरनगर आ गया था, कुछ दिन गहरा बाग में अपनी बुआ के घर से आ गया। किसी दिन अदनान का एक स्वान के साथ सोते हुए उसका फोटो खींच कर वायरल कर दिया गया। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि, इस पुरे मामले की जाँच की जा रही है और भी कुछ जानकारी जुटाई जा रही है। अदनान के पिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अगर वह अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहता तो उसका रहने का और शिक्षा का कुछ और इंतजाम किया जाएगा एक-दो दिन में पूरा सच सामने रख दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि अदनान ने झूठी कहानी गढ़ कर समाज को गुमराह करने का प्रयास किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles