मुजफ्फरनगर, 19 दिसंबर (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव मोहल्ला में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय गंगा उत्सव महासंगम होने जा रहा है जिसमें देश भर से आए एक से बढ़कर एक कला गुरु एक मंच पर एकत्र होने के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बदले हालातों और कोरोना जैसी महामारी के बीच जल, जंगल और जमीन की अलख जगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच होने वाले उक्त अखिल भारतीय चित्रकला शिविर का आयोजन राज्य ललित कला अकादमी एवं संस्कार भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। गंगा उत्सव -2020 के संयोजक पीयूष वर्मा व अनिल कुमार ने बताया कि 19 और 20 दिसंबर को होने वाले शिविर का आयोजन ग्राम स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर परिसर में कोरोना संक्रमण की जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप डीआईओएस गजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष चंद्र मिश्रा राजकुमार जैन,निर्मल रतनलाल योगेंद्र पाल सिंह यशवंत सिंह राठौर एवं अध्यक्षता श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र अध्यक्ष राजेश जैन करेंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि गंगा उत्सव का समापन 21 दिसंबर को खतौली गंगनहर घाट पर वहलना कला शिविर कलाकारों द्वारा तमाम कलाकृतियों की प्रदर्शनी के रूप में किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनपद में भविष्य में जल जंगल और जमीन की अलख जगाने की पवित्रता के साथ लोक कला संस्कृति को समर्पित की प्रबल योजना है| ताकि इसके प्रति लोगों में उत्साह बड़े और इस दिशा में लोगों की सोच को भी बदला जा सके|




