17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः क्षेत्रवासियों की विद्युत समस्याओं के निदान के लिए लगाया गया कैंप

मुजफ्फरनगर, 19 दिसंबर (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में पावर कारपोरेशन की मंशा के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए इस मंडल के अधीन क्षेत्रों में 19 दिसंबर को विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड, टाउन हॉल एवं जानसठ रोड उप केंद्रों तथा विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय मुजफ्फरनगर के तुगलकपुर कमहेडा एवं रामराज उप केंद्रों तथा विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय मुजफ्फरनगर के शामली रोड नुमाइश ग्राउंड उप केंद्रों तथा ग्राम शेरनगर आदि एवं 20 दिसंबर को विद्युत वितरण खंड प्रथम मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल मंडी समिति तथा ग्राम शेरपुर विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय मुजफ्फरनगर के ग्राम गढ़ी एवं भैंसरहेड़ी तथा विद्युत नगरीय वितरण खंड  मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड, महावीर चौक उप केंद्रों एवं शहर मुजफ्फरनगर के मोहल्ला करीम नगर अंबा विहार एवं ग्राम बिलासपुर में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर अपनी शिकायतों का निस्तारण कराएं एवं अपने बकाया बिल जमा कराते हुए कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठायें|

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles