17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने थर्डजेंडरो के साथ की खास मुलाकात

मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर की कचहरी प्रांगण स्थित जिला पंचायत सभागार में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद के समस्त थर्डजेंडरो (किन्नर) के साथ उनकी मूलभूत सुविधाएं व समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी से समस्याएं सुनी थर्डजेंडरो ने बताया कि हमें शिक्षा, रहने के लिए मकान,काम करने के लिए व्यापार,और सुरक्षा की जरूरत है जिससे हम अपने जीवन को मजबूत बनाकर देश की आर्थिक व्यवस्था में विकास के लिए अपना सहयोग दे सके कई थर्डजेंडरो ने पढ़ने की इच्छा जताई जिसका जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जिलाधिकारी से मिलकर थर्डजेंडर बड़े खुश नजर आए और कहा कि पहली बार किसी अधिकारी ने हम लोगों के बीच बैठकर बातचीत की है और हमारी समस्याओं को जाना है और उन्हें निवारण करने का 100% आश्वासन दिया है वई जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सभी थर्डजेंडरो के साथ सेल्फी खिंचवाई और हाथ भी मिलाया वही थर्डजेंडरो ने जिलाधिकारी को फूल देकर सम्मानित किया और स्वागत किया कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,डीआईओएस गजेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुसफेकिंन सहित दर्जनों थर्डजेंडर मौजूद रहे

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles