17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः डैनी से जुदा हुआ अनाथ बालक

समाचारों की सुर्खियां बनते ही जुदा हो गए अनाथ बालक और डैनी

मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर (बु.)। शिवचौक पर बरामदे में सोए कुत्ते और अनाथ बालक की फोटो मीडिया की सुर्खियों में क्या आई  खबर ने दोनों को एक दूसरे से जुदा कर दिया। जैसे ही यह खबर समाचार पत्रों और चैनलों में प्रकाशित हुई तो जनपद के प्रशासन को अनाथ बच्चे की सुद लेने का होश आया। जिसके चलते रातोंरात बच्चे को स्कूल आदि में दाखिल कराने की व्यवस्था व उसके रहने-सहने का ढंग बदलने की कवायद शुरु हो गई। लेकिन इस वीडियो ने अनाथ बच्चे और सड़क पर लावारिस घूमते श्वान डैनी को अलग अलग कर दिया। बताया जाता है कि अनाथ बालक तो इस समय गहरा बाद में रह रहा है लेकिन उसके साथ सोने वाला श्वान डैनी शिव चौक पर अनाथ बालक को ढूंढता फिर रहा है। गुरुवार को श्वान डैनी को विभिन्न लोगों को सूंघ-सूंघकर अनाथ बालक को ढूंढते देखा गया। डैनी कभी किसी व्यक्ति को जाकर सूंघता तो कभी किसी को। डैनी की यह तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली गई। जिसमें डैनी अनाथ बालक को ढूंढने की फिराक में इधर-उधर घूमता दिखाई दे रहा है। एक और जहां प्रशासन द्वारा अनाथ बालक के भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया गया तो वही अनाथ बालक व श्वान डैनी को भी अलग अलग होना पड़ा। हालांकि अनाथ बालक अभी यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि वह रोजाना उस कुत्ते के साथ सोता था। वह कभी अपना बयान देता है कि सिर्फ उसी दिन वह श्वान डैनी के साथ सोया था और कभी अपने बयान को बदलता दिखाई पड़ता है। कुल मिलाकर अभी अनाथ बालक और श्वान डैनी दोनों एक दूसरे से जुदा हो चुके हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन अनाथ बालक का भविष्य कितना उज्जवल कर पाता है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि अनाथ बालक को बंदिशे पसंद नहीं आ रही है और वह अपना जीवन अपने तरीके से बिताने के मूड में दिखाई पड़ रहा है। खैर जो भी हो फिलहाल अनाथ बालक और श्वान डैनी की चर्चा दूर-दूर तक होती दिखाई दे रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles