17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः यमुनानगर में ठंड का सितम जारी, ठंडी हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

हरियाणा, 17 दिसंबर (बु.)। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। 11 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। धूप निकलने पर राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। वीरवार व शुक्रवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान चार, शनिवार को अधिकतम 19 व न्यूनतम पांच, रविवार व सोमवार को बादल छाए रहने और अधिकतम 18 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। जितनी ठंड अधिक होगी, उतना ही फसल का  फुटाव भी अधिक होगा। इन दिनों ठंड पड़ना अच्छी पैदावार के संकेत हैं। उधर, सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। प्याज की पनीरी, आलू व सब्जियों की अन्य फसलें ठंड नहीं झेल पा रही हैं। ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। एसएमओ डा. विजय परमार का कहना है कि ठंड के इस दौर में बुजुर्ग व बच्चे विशेषतौर पर एहतियात बरतें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। गुनगुना पानी पिएं। रात का हीटर या अंगीठी के प्रयोग से बचें। बेहतर होगा यदि सैर की बजाय घर में ही हल्का व्यायाम कर लिया गया। चाय में अदरक व तुलसी डालकर पिएं। यह स्वास्थ्यवर्धक हैं। इन दिनों खांसी-जुकाम  व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles