17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः स्कूल खोलने के लिए कर्मचारी ने मांगी रिश्वत, सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल

हरियाणा, 17 दिसंबर (बु.)। खबर हरियाणा से है। जहां भूना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगे एक कर्मचारी द्वारा स्कूल खोलने के नाम पर तीन हजार रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद आनन फानन में जिला शिक्षा अधिकारी ने उपजिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए। वहीं माना जा रहा है कि यह वीडियो तीन दिन पुराना है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दे की कोरोना काल में इस समय सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में अगर कोई स्कूल खोलता है तो शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल भी बंद करवा रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल खोलने के लिए निजी स्कूल संचालक शिक्षा विभाग के कार्यालय में आ रहे हैं। जिसके चलते भूना खंड के एक गांव से एक निजी स्कूल संचालक भूना के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचा। उसने स्कूल खोलने के लिए इजाजत मांगी तो कार्यालय में बैठे एक कर्मचारी स्कूल संचालक से स्कूल खोलने के नाम पर 12 हजार रुपये मांग रहा है लेकिन अंत में डील 3 हजार रुपये में होती है। इसी दौरान निजी स्कूल संचालक वीडियो भी बना ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं वीडियो में जो कर्मचारी दिख रहा है वो खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आउटसोर्सिंग के तहत लगा हुआ है और अध्यापकों को जो परेशानी आती है उन्हें दूर भी करता है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो यह वीडियो मंगलवार का है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles