17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

नोएडाः जमीनी रंजिश के चलते वकील की गोली मारकर हत्या, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

नोएडा, 17 दिसंबर (बु.)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर 36 में रहने वाले अधिवक्ता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अधिवक्ता की कुछ लोगों से जमीनी रंजिश चल रही है। आशंका है कि जमीनी रंजिश में ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में अधिवक्ता फतेह मोहम्मद खान अपने परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका मित्र कमल सिंह उनको लेने के लिए आया था। कमल घर से थोड़ी दूरी पर खड़ा था और अधिवक्ता पैदल ही उसकी तरफ जा रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में फतेह मोहम्मद खान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि अधिवक्ता की कुछ लोगों से जमीनी रंजिश चल रही है। रंजिश में कुछ तरह के फर्जी बैनामा करने की भी बात प्रकाश में आई है। वहीं अधिवक्ता के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles