17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः मेट्रो रचने जा रहा है इतिहास, देश में पहली बार बिना ड्राइवर के भी चलती नजर आएगी मेट्रो ट्रेन

दिल्ली, 17 दिसंबर (बु.)। नए साल यानि 2021 से दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो बिना ड्राइवर के रफ्तार भरती नजर आए तो चौंकिएगा नहीं, क्योंकि ये सच होने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ट्रेनें जल्द ही ट्रैक पर बिना ड्राइवर दौड़ती नजर आएंगी। जिसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बाद इस बाबत तैयारी भी शुरू हो चुकी है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो में बिना ड्राइवर वाली ट्रेन सिस्टम का उद्घाटन दिसंबर के अंत तक कर दिया जाएगा, जिसके बाद दिल्ली में इस तरह की ट्रेनों के दौड़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बिना ड्राइवर वाली ट्रेन जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन वाले रूट पर चलाई जा सकती है। ​​इसके लिए तैयारी जोरों पर है। वहीं, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली में चलने वाली देश की पहली बिना ड्राइवर की ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो रेलवे के सामान्य नियमों में किए गए बदलावों को एक बैठक के बाद बुधवार को ही मंजूरी मिली है। इसके बाद इन नियमों को गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बिना ड्राइवर वाली ट्रेनें जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच दौड़ती नजर आ सकती है। बता दें कि इस रूट पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम बिना ड्राइवर वाली ट्रेनों का ट्रायल कर चुका है। इसकी सफलता को देखते हुए अब दिल्ली मेट्रो आगे बढ़ा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles