17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः मेट्रों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुश खबरी, 11वें दिन आप भी कर सकते है मुफ्त में सफर

दिल्ली, 17 दिसंबर (बु.)।  अगर आप मेट्रों में सफर करते है तो आप भी तैयार हो जाइए 11वें दिन मुफ्त में सफर करने के लिए, जी हां। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के पास अपने लाखों यात्रियों के लिए एक आकर्षक स्कीम है, जो सालों से चल रही है। इसके तहत कोई भी नियमित यात्री एक महीने के दौरान अधिकतम 2 बार मुफ्त यात्रा कर सकता है। इतना ही नहीं, 33 दिन में तो 3 बार मुफ्त सफर का हकदार भी होगा, लेकिन नियमित सफर करे तो। लाखों यात्री इस स्कीम के जरिये सालों से फायदा उठाकर हजारों रुपये की बचत कर चुके हैं। डीएमआरसी की इस स्कीम के तहत दिल्ली-एनसीआर का कोई भी यात्री अगर स्मार्ट तरीके से मेट्रो की सवारी करता है तो वह हर 10 यात्रा करने के बाद एक यात्रा यानी 11वीं यात्री का मुफ्त हकदार होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह स्कीम न केवल लोगों को सालों से आकर्षित कर रही है, बल्कि इसके नियमित इस्तेमाल से यात्री हजारों रुपये बचा चुके हैं। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने पर हर यात्री को स्वतः ही 10 फीसद की छूट मिल जाती है। इस इस तरह समझें कि 10 फीसदी की छूट लेने से यात्रियों को 11वीं यात्रा पूरी तरह से मुफ्त हो जाती है।आपको बता दें कि कोरोना काल के चलते 22 मार्च से बंद दिल्ली मेट्रो 7 सितंबर से दोबारा शुरू हुई है। जाहिर है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर खास हिदायत भी बरती जा रही है। यही वजह है कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम अपने यात्रियों से स्मार्ट कार्ड के जरिए ही सफर करने पर जोर दे रहा है। टोकन सिस्टम बंद होने के चलते लोग स्मार्ट कार्ड के चलते ही लोग यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में अगर नियमित यात्री को स्मार्ट कार्ड के जरिये 10वीं के बाद दिल्ली मेट्रो की 11वीं  यात्रा बिल्कुल मुफ्त हो जाती है। यह कोई स्कीम नहीं है, लेकिन अगर उपभोक्ता इस नजरिये से देखे तो वह साल भर में 36 बार से अधिक यात्रा मुफ्त में करेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles