रामपुर, 16 दिसंबर(बु.)। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद आजम खान एक बार फिर सोशल मीड़िया पर छाए हुए है। दरअसल पत्नी-बेटे के साथ सीतापुर जेल में धोखाधड़ी के आरोप में बंद सपा सांसद का नाम ब गंज कोतवाली के चर्चित डूंगरपुर कांड में भी शामिल हो गया। आरोप है की डूंगरपुर में जबरन घर खाली कराते वक्त वहां के वंशिदों के घरों में लूट की गई थी। बताया जा रहा है की आरोपियों ने पीड़ितों के घर से कीमती सामान से लेकर भैंस-बकरियां भी लूट ली थी। आरोप है की यह सब आजम खां के कहने पर हुआ था।



