17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

मेरठ, 16 दिसंबर(बु.)। सुबह में छाए घने कोहरे ने सड़क पर चलते वाहनों की गति धीमी कर दी। वहीं देर रात दर्ज किए गए तापमान में भारी गिरावट रही। मेरठ में कपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। शहर में कई जगहों पर देर रात तक अलाव जलते हुए नजर आए। सुबह के घने कोहरे ने मेरठ समेत एनसीआर के शहरों को अपने गिरफ्त में कर लिया। तकरीबन दस बजे कोहरा छटने और तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। मंगलवार को मेरठ का तापमान प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में पारा पांच डिग्री से भी कम बिंदू पर चला गया है। दरअसल, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में पड़ता नजर आ रहा है। दिन में ठंडी हवाएं चलीं, जिससे दिन में मेरठ में धूप निकलने के बावजूद मौसम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और दिल्ली से भी सर्द रहा। मेरठ में मंगलवार को सुबह के समय हवाएं चलने के कारण यूं तो कोहरा नहीं रहा, लेकिन हवाओं ने शरीर को कंपा दिया। घर व कार्यालयों में लोग धूप सेकते नजर आए। लोगों ने रूम हीटर और शरीर को गर्म रखने के उपकरणों का खूब प्रयोग किया। शाम होते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। बाजारों और सड़कों पर रात साढ़े आठ बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। हाल यह रहा कि पांच सालों में 15 दिसंबर सबसे ठंडा रहा है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles