18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः नही थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में गई 8 लोगों की जान

लखनऊ, 16 दिसंबर(बु.)। राजधानी में पिछले दो दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 से नीचे रह रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 185 नए मरीज पाए गए, जबकि आठ मरीजों की वायरस ने जान ले ली। इनमें से छह मरीज लखनऊ के और एक-एक मरीज प्रयागराज तथा हरदोई के शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को भी मरीजों की संख्या महज 184 थी। पिछले कई दिनों से मरीजों का आंकड़ा 250 से नीचे बना हुआ है। मगर, मौतों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चुनौती लगातार बढ़ती ही जा रही है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक होम आइसोलेशन के मरीजों की लगातार निगरानी कराई जा रही है। ताकि मरीजों को गंभीर होने से बचाया जा सके। वहीं, कॉन्टैक्ट ट्रेसि‍ंग भी तेज कर दी गई है। सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसि‍ंग के आधार पर मंगलवार को टीमों ने 8504 लोगों के नमूने लिए हैं। जबकि, विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन से 273 मरीजों को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles