17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः यूपी में कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व कर्मियों के अवकाश निरस्त

लखनऊ, 16 दिसंबर(बु.)। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा जो साल के अंत में कहीं घूमने का प्लान बना चुके थे। कोरोना वैक्सीन को लगाए जाने की तैयारियों के चलते महानिदेशालय में तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की पूर्व में स्वीकृत किए गए उपार्जित अवकाश व आकस्मिक अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। सभी को बुधवार से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जिनकी पूर्व में छुट्टियां पूर्व में स्वीकृत की गई थी उसे निरस्त कर दिया गया है। फिलहाल आगे कोरोना वैक्सीन को लेकर जिन स्वास्थ्यकर्मियों व डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनकी छुट्टियां भी निरस्त की जा सकती हैं। अभी कोरोना वैक्सीन को रखने और उसे सुरक्षित ढंग से टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2021 से टीकाकरण का पहला चरण शुरू होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles