16 दिसंबर(बु.)। देश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। उत्तर भारत में लगातार सर्द हवाएं चल रही है, जिसके कारण ठंड में ओर इज़ाफा हो रहा है। वहीं देश के कई हिस्सों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड बढ गई है जबकि दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया तो वहीं कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। वहीं देश के कई राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा।




