संभल, 16 दिसंबर (बु.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में उस समय चीख-पुकार का माहौल हो गया जब जनपद में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 22 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल पूरा मामला मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी के धनारी कस्बे का है। जहां, घने कोहरे में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस और गैस से भरे कैप्सूल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण थी की हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि करीब 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया वहीं घायलों को मुरादाबाद, अलीगढ़ और संभल रेफर किए गया हैं। बताया जा रहा है की बस में 40 से 42 लोग सवार थे।



