18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः कुत्तों के लिए रोटी ना बनाने पर भाई ने बहन को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

मेरठ, 13 दिसंबर (बु.)। खबर मेरठ से है। जहां एक भाई ने अपनी बहन कत्‍ल महज इस वजह से कर दिया, क्‍योंकि बहन ने उसके पालतू कुत्‍तों के लिए रोटी बनाने से इंकार कर दिया था। जिले के भावनपुर में कैलाश वाटिका कालोनी में कुत्‍तों की रोटी बनाने से इन्कार करने पर भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने खुद पुलिस को फोन कर कहा.. मैने बहन का कत्ल कर दिया। मुझे पकड़कर ले जाओ। गंगानगर पुलिस ने आरोपित को पकड़कर भावनपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि भावनपुर में कुत्‍तों के लिए रोटी नहीं बनाने पर भाई ने बहन की गोली मारकर हत्‍या कर दी। आरोपित ने पूछताछ में अपना जुर्म स्‍वीकार किया है। भावनपुर थाना क्षेत्र की कैलाश वाटिका कालोनी में सुरेंद्र का परिवार रहता है। सुरेंद्र की मौत हो चुकी हैं। उनका छोटा बेटा आशीष बड़े भाई योगेंद्र के साथ प्रापर्टी डीलर का काम करता है। छोटी बहन पारुल ने हाल में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। एक छोटी बहन और है। आशीष ने गली मोहल्ले के करीब बीस कुत्ते पाल रखे हैं। हर रोज वह पारुल से कुत्तों का खाना बनवाता था। सोमवार रात करीब आठ बजे पारुल ने कुत्तों के लिए रोटी बनाने से इन्कार कर दिया। इस पर आशीष ने घर में रखे तमंचे से बहन की छाती पर गोली मारकर हत्या कर दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles