18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुज़फ्फरनगरः जनपद के मुख्य मार्गों से होते हुए पैतृक गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर

मुज़फ्फरनगर, 13 दिसंबर (बु.)। पूरे जनपद ने किया शहीद को नमन। शहीद के शव पर शहर में सैकड़ों स्थानों पर हुई पुष्प वर्षा। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही शहीद को नमन करने के लिए जुट गई थी भीड़। बाइक पर सवार होकर दिन निकलते ही शहीद के स्वागत के लिए जनपद के बॉर्डर पर पहुंच गए थे युवा जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर जनपद की सीमा में प्रवेश किया भारत माता के जयकारों से पूरा आसमान गूंज उठा।

शहीद के पार्थिव शरीर को देखते ही सभी की आंखें नम हो गई। जैसे- कैसे लोगों ने अपने आपको संभाला और परिवार का हौंसला बढ़ाने के लिए शहीद के सम्मान में देश भक्ति के नारे लगाए। देखते ही देखते पूरा जनपद देश प्रेम में डूबता दिखाई दिया। शहर के प्रत्येक चौराहो पर शहीद के अंतिम यात्रा वाहन पर फूलों की वर्षा की गई, सड़कों पर शहीद के सम्मान में लोग उन्हे नमन करते दिखाई दिए। जैसे ही शहर के वहलना चौक, नुमाइश कैंप, मिनाक्षी चौक, शिव चौक, नगर पालिका रोड से गांधी कॉलोनी होते हुए शहीद का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles