18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः प्रकाश जावड़ेकर और नकवी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर किया नमन

नयी दिल्ली,15 दिसम्बर (वार्ता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को देश के पहले उपप्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 70 वीं पुण्यतिथि पर नमन किया है। श्री जावड़ेकर ने लौहपुरूष को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा, “ भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।”
श्री नकवी ने कहा, “राष्ट्रवाद के प्रतीक, भारत की एकता-अखंडता के सूत्रधार, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।” वल्लभभाई झावेरभाई पटेल सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे और उन्होंने देश के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनकी मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को मुम्बई में हुई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles