18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः प्रकाश जावड़ेकर और नकवी ने बाबुल सुप्रियो को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली,15 दिसम्बर (वार्ता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल सहयोगी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। श्री सुप्रियो आज 50 वर्ष के हो गये। श्री जावड़ेकर ने श्री सुप्रियो को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “ मेरे मंत्रिमंडल साथी बाबुल सुप्रियो को जन्मदिन की शुभकामना। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”श्री नकवी ने कहा, “ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री बाबुल सुप्रियो जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की दुआ।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles