18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोक-झोक, सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

मेरठ, 14 दिसंबर(बु.)। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कमिश्‍नरी चौराहे पर हंगामा किया। धरना दे रहे सपाइयों को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंच गई। सपाइयों को उठाकर गाड़ी में बैठाने लगी। इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओ ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस और सपाइयों में जमकर झड़प और धक्का मुक्की हुई। पुलिस सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे कमिश्नरी चौराहे पहुंचे। सुबह से ही कई थानों की पुलिस और आरएएफ पहले से यहां मौजूद थी। सपा कार्यकर्ता जैसे ही कमिश्नरी चौराहे की तरफ बढे वैसे ही मेरठ कालेज के गेट पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सपा कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।पुलिस ने थोड़ी ही देर में सपा जिलाध्यक्ष समेत प्रदर्शन कर रहे सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि यह अघोषित इमरजेंसी है। सरकार पुलिस के दम पर किसानों के समर्थन में उठ रही आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन सपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। उधर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles