18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः झपटमार बदमाशों ने दुल्हे को बनाया निशाना, घोड़ी पर बैठे दुल्हे से उड़े सोने की चैन और नोटों की माला

दिल्ली, 13 दिसंबर,(बु.)। दिल्ली में झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। राह चलते लोगों से झपटमारी की बात तो दूर अब ये बारात में घुसकर दुल्हे को भी शिकार बनाने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला जनकपुरी का है। यहां बैंड बाजे के साथ एक बारात विवाह स्थल की ओर जा रहा था। लोग नाचने गाने में मशगूल थे। दुल्हा घोड़ी पर सवार था। तभी तीन झपटमार आए और वारदात अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जनकपुरी में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह आयोजित होना था। बैंक्वेट हॉल जाने के लिए बारात निकली। रात करीब सवा दस बजे जब बारात मेट्रो पीलर संख्या 555 के पास पहुंची। तभी घोड़ी पर बैठे को तीन झपटमारों ने अपना शिकार बना लिया।दुल्हे के गले से नोटों की माला बदमाश एक एक कर झपटने लगे। नोटों की तीन माला बदमाश झपटने में कामयाब रहे। लेकिन बदमाशों की कारिस्तानी यहीं नहीं रुकी, नोटों की माला झपटने के बाद बदमाशों ने दुल्हे के गले से सोने की चेन भी झपट ली। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए।बात जैसे ही बारातियों को पता चली, उन्होंने बदमाशों को ढूंढने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इधर बारात में झपटमारी की बात जैसे ही फैली सभी सभी लोग अपने अपने गले में पहनी सोने की चेन व अन्य आभूषण को ढूंढने लगे। उधर इस मामले में पुलिस अधिकारियों को जैसे ही शिकायत मिली वे आरोपितों की तलाश में जुट गए। फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपितों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles