18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः यूपी में बरपा ठंड का कहर, कई जनपदों में छाया घना कोहरा

लखनऊ, 13 दिसंबर(बु.)। उत्तर प्रदेश में आ रहीं हवाएं नम होंगी। वहीं, कोहरा भी छाया रहेगा। ऐसे में मौसत में आद्रता बढ़ेगी। लिहाजा, गलन बढ़ेगी और पारा लुढ़केगा। दिसंबर में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को भी घनघोर कोहरा छाया रहा। रात में वाहन की रफ्तार थामने वाला कोहरा सुबह तक नहीं छटा। अवकाश के चलते लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर वाहनों की भीड़ करम रही। वहीं पहाड़ों पर शनिवार को बारिश हुई है। लिहाजा, मैदानी इलाकों में अब और ठंड बढ़ना तय है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों पर बारिश से नम हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। यूपी में उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही हैं। यह पहाड़ों की तरफ से आ रही हैं। ऐसे में पारा और लुढ़कने के आसार हैं। रविवार को लखनऊ और आसपास में अधिकतम 24 डिग्री पारा रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लखनऊ में फिलहाल बारिश नहीं होगी। कोहरा का प्रकोप बरकरार रहेगा। शनिवार को शहर का तापमान 24.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहा। यह 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे मौसम में सांस व हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।शहर की हवा अभी ठीक नहीं हुई है। उसका एक्यूआइ अत्यधिक खराब वाली श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 331 रहा। यह शुक्रवार से ज्यादा है। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआइ 415 दर्ज किया गया। यह देश में सर्वाधिक है। बुलंदशहर व बागपत का एक्यूआइ 402, कानपुर का 404, दिल्ली का 356, फरीदाबाद का 348 , ग्रेटर नोएडा का 330, नोएडा का 393 व ग्रेटर नोएडा का 404 एक्यूआइ दर्ज किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles