मेरठ, 13 दिसंबर,(बु.)। यूपी के मेरठ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले हैं। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के ऊपर पहुंचा लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं उतर पाया। कुछ देर चक्कर लगाने के बाद हेलीकाप्टर वापस गाजियाबाद लौट गया। अब सीएम हापुड़ होते हुए सड़क मार्ग से मेरठ आ रहे हैं। सीएम मेरठ में 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिल्यांस करने वाले हैं। इस दौरान सीएम योगी कृषि विवि में डिजिटल लाइब्रेरी का भी लोकार्पण करेंगे। विवि परिसर में आयोजित सभा में किसानों और छात्रों को संबोधित करेंगे। सीएम के आने से पूर्व ही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं। ऐसी चर्चा भी चल रही है कि सीएम का हेलीकॉप्टर कोहरे के कारण आसमान में ही है।



